बॉल को बास्केट में डालने का प्रयास करते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
मजखाली स्थित अशोक हाल गर्ल्स स्कूल में आल इंडिया बालिका अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता जारी है। दूसरे दिन मोहाली, धरमपुर, लक्ष्मणगढ़ सीकर और देहरादून की टीमों ने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
चार दिवसीय इस आईपीएससी प्रतियोगिता में दूसरे दिन यादुवेंदु पब्लिक स्कूल मोहाली और डीपीएस मथुरा के बीच खेले गए मुकाबले में मोहाली ने 17-10 अंकों से जीत दर्ज की। पाइनग्रोव स्कूल धरमपुर ने मेयो गर्ल्स स्कूल अजमेर को 28-19 अंकों से मात दी। मोदी स्कूल लक्ष्मणगढ़ सीकर ने एसके सिंधिया एजुकेशन सेंटर सीकर को 32-19 से हरा दिया। वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून ने मेजबान अशोक हाल की टीम को 29-18 अंकों से मात दी। एक अन्य मुकाबले में डेली कालेज इंदौर ने सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर को 27-4 से हराया। अशोक हाल की उपाध्यक्षा शरत प्रिया पटजोशी और प्रधानाचार्या अजंताकर ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं।