उदय शंकर नाट्य अकादमी सभागार में आयोजित स्टाल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति द्वारा संचालित एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की ओर से उदयशंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले में परंपरागत व्यवसाय लोहारगिरी, बांस तथा अन्य रेशों से तैयार किए गए उत्पादों से संबंधित शिल्पियों की प्रदर्शनी लगायी गई। इस इस मौके पर गोष्ठी भी हुई।
डीएम नितिन सिंह भदौरिया तथा मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने काश्तकारों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना तथा अन्य विभागों को अपनी योजनाओं का लाभ ग्राम स्तर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए ताकि लोगों को आजीविका से जुड़ने का मौका मिल सके। मेले में 45 आजीविका संघों के स्टॉल, हो दाज्यू, कृषि विभाग, उद्यान, उद्योग, जैविक उत्पादन परिषद मजखाली, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग, पशुपालन विभाग, हिमोत्थान परियोजना, व्यवसायिक प्रशिक्षण देने वाले संस्थानों द्वारा स्टाल लगाए गए। मेले में पहले दिन चौखुटिया, ताड़ीखेत, सल्ट, हवालबाग, द्वाराहाट, स्याल्दे ब्लॉकों में गठित आजीविका संघों, स्वायत्त सहकारिताओं के अनेक समूह सदस्यों तथा काश्तकारों ने भाग लिया। इस मौके पर परियोजना निदेशक नरेश कुमार, मुख्य पशुपालन अधिकारी राजीव चंद्रा, परियोजना प्रबंधक इकाई के रई अहमद, प्रभागीय परियोजना प्रबंधक कैलाश चंद्र भट्ट, ग्राम संस्था के प्रमुख गोपाल चौहान, सहायक प्रबंधक विक्रम सिंह आदि शामिल थे।