फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों ने थाने को घेरा  

Sun, 17 Feb 2019 12:38 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा थाने में प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों की शहादत से आक्रोशित एसएसजे परिसर के छात्रों ने देर शाम डाक घर के पास से नगर में मशाल जुलूस निकाला। आक्रोशित छात्र मशाल जुलूस के साथ थाने पहुंच गए और उन्होंने थाने का घेराव किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने शहीद जवानों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले किशोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस में नोक झोंक भी हुई।  
विज्ञापन


पुलिस ने काफी मशकत के बाद छात्रों को थाने से बाहर निकाला। पुलिस ने छात्रों को बताया कि जवानों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले किशोर को जेल भेज दिया गया है। इसके बाद छात्र थाने से चले गए। किसी ने छात्रों को बताया कि आरोपी किशोर को छोड़ दिया गया है। इससे नाराज छात्र दुबारा थाने पहुंच गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस में नोकझोंक भी हुई। पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।  
्र
उन्होंने शहीद जवानों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले किशोर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पुन: आंदोलन करने का एलान किया। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ महासचिव अक्षय कुमार टम्टा, उप सचिव चंदन बहुगुणा, आशीष पंत, विपुल कार्की, विशाल साह, सूरज वाणी, कमलेश मेहरा, आशीष जोशी, संजू सिंह, पुनीत आर्या, हिमानी बृजवाल, खुशी बृजवाल, जानकी चौहान आदि शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें