फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम पर अल्मोड़ा में ताजियों का जुलूस

Sun, 01 Oct 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मोहर्रम पर अल्मोड़ा में निकला ताजियों का जुलूस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुहर्रम पर रविवार देर सायं शहर में ताजियों का जुलूस निकला। इस दौरान जगह-जगह अखाड़े और तलवारबाजी का भी प्रदर्शन किया गया। अखाड़े में युवतियों ने भी भाग लिया। परंपरागत मार्ग से ताजियों का जुलूस निकला। देर रात करबला पहुंचने के बाद ताजियों को दफनाया जाएगा। शहर में भ्यारखोला, लाला बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, नियाजगंज में कलात्मक ताजिये बनाए गए थे। शाम को सभी ताजिये नियाजगंज में इकट्ठा हुए।
विज्ञापन


यहां से देर सायं ताजियों का जुलूस शुरू हुआ। ताजियों का जुलूस लाला बाजार, कचहरी बाजार से मालरोड होते हुए थाना बाजार पहुंचा। थाना बाजार में अखाड़े की अंतिम सलामी की रस्म अदा कर जुलूस का समापन हुआ। इसके बाद बाद ताजिये देर रात करबला ले जाए जाएंगे।

जहां ताजियों को दफनाया जाएगा। जुलूस के दौरान अखाड़ेबाजों ने लाठी और तलवारबाजी का प्रदर्शन कर कई करतब दिखाए। युवतियों ने भी अखाड़ेबाजी का प्रदर्शन किया। बाजार में ताजियों को देखने के लिए जगह-जगह मुस्लिम समुदाय के अलावा अन्य लोगों की भीड़ रही। ताजियों के जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी कर रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें