मालरोड अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर निर्देश देती एसएसपी पी रेणुका देवी।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी पी रेणुका देवी ने रविवार सुबह मालरोड पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात कर्मियों को मालरोड पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों को अनावश्यक रूप से खड़ा नहीं होने देने, निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहनों को खड़ा करने और सड़क किनारे खड़े होने वाले दोपहिया वाहनों को आड़े-तिरछे खड़ा करने के बजाए सड़क के एक किनारे ही व्यवस्थित रूप से खड़ा करने के निर्देश दिए।
एलआरसाह रोड और मालरोड पर निरीक्षण के दौरान एसएसपी को कई दोपहिया वाहन सड़क किनारे दोनों जगह खड़े दिखाई दिए। उन्होंने यातायात कर्मियों से इन वाहनों को एक साइड में ही खड़ा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि बीच सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न रहें, यातायात पुलिस इस बात का पूरी तरह ध्यान रखे। उन्होंने निर्धारित पार्किंग वाली जगहों पर ही वाहनों को खड़ा करवाने के निर्देश दिए।