फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में ताइक्वांडो शुरू

Sat, 17 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत में ताइक्वांडो शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 14वीं राष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कराटे को आत्मरक्षा का बेहतरीन माध्यम बताया और अधिक से अधिक युवाओं से इस खेल से जुड़ने की अपील की। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुुंचे खिलाड़ियों से उन्होंने अनुशासन और खेल भावना को आधार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 285 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कैंट के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने खेल के आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की। कहा कि खेलों से क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन होता है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को उचित मंच भी प्राप्त होता है।

एशियन गेम्स के लिए वियतनाम जा रही कराटे खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी को सम्मानित भी किया। विशिष्ट अतिथि एसएसबी सीमांत मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह ने भी आयोजन की सराहना की। भारतीय कराटे महासंघ के अध्यक्ष रामेश्वर निर्वाण ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक पदक जीतने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव राष्ट्रीय रेफरी सतीश जोशी ने बताया कि विश्व कराटे फेडरेशन के नए नियमों के आधार पर मुकाबले होंगे। इस मौके पर उत्तराखंड कराटे महासंघ के चेयरमैन एसके राय, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, एनयूजे जिलाध्यक्ष एनके गर्ग, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, दर्शन बिष्ट, राजेंद्र जसवाल, सुशील शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी।

रानीखेत। ऑल इंडिया कराटे डू फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर निर्वाण ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 1970 से देश में ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन (एआईकेएफ) एकमात्र कराटे फेडरेशन है। कुछ लोग इस बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं। इसमें खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें