फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याल्दे ने अल्मोड़ा को हराया

Sun, 08 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बग्वालीपोखर में विवेकानंद युवा खेल सप्ताह के तहत कुमाऊं स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का खिताब स्याल्दे की टीम के नाम रहा। फाइनल में स्याल्दे ने अल्मोड़ा को मात दी। मुख्य अतिथि ताड़ीखेत ब्रांज फैक्ट्री के उपमहानिदेशक ललित मोहन पांडे ने विजेता टीम को सात हजार रुपये नकद, ट्राफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन होंगे।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में स्याल्दे और अल्मोड़ा की टीमें आमने सामने थी। स्याल्दे ने पहला सैट 24-19 से दूसरा 24-13 से हराया। तीसरे सैट में स्याल्दे की टीम 17-24 से पिछड़ गई। निर्णायक चौथे सैट में स्याल्दे ने 26-24 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में काशीपुर, रामनगर, अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वाराहाट, हल्द्वानी, बागेश्वर, रुद्रपुर सहित कुल 14 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में शानदार खेल के लिए स्याल्दे के यशपाल सिंह बिष्ट को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में स्याल्दे ने बागेश्वर को और अल्मोड़ा ने हल्द्वानी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें