फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में थे 25, काम में रखे थे 16 सफाई कर्मचारी

Mon, 25 Jan 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने जिला, महिला और बेस अस्पतालों में सफाई कर्मचारियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पत्रावली, सेवा पुस्तिकाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बेस अस्पताल में 25 सफाई कर्मियों की जगह 16 कर्मचारियों से काम लेने का मामला सामने आया। जबकि विभाग द्वारा ठेकेदार को 25 कर्मचारियों का भुगतान किया जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तैनाती के बगैर कई कर्मचारियों का वेतन निकालना काफी गंभीर मामला है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई के निर्देश दिए। आयोग के उपाध्यक्ष संतोष ने अधिकारियों की बैठक भी ली और जिला और बेस चिकित्सालय में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश और सुरक्षा उपकरण देने की बात कही। उन्होंने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की मृत्यु होने पर संबंधित कर्मचारी के परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। बैठक में उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष ओपी भारती, अमरेश पवार, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा.जीसी पांडे, बेस अस्पताल के प्रभारी निरीक्षक डा. बीडी पंगरिया, सीएमओ के प्रतिनिधि डीके उपाध्याय, बेस अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी केएल जोशी, जिला अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी जगदीश पांडे, विजय कुमार, कपिल पारछे, रोहित पारछे, संजय कुमार, मनोज कुमार, भैरव दत्त जोशी, सोनिया वाल्मीकि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें