नानीसार मामले में शनिवार रात गिरफ्तार कर अल्मोड़ा जेल में बंद किए गए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी तिवारी का दोपहर में जेल में स्वास्थ्य बिगड़ गया। जेल प्रशासन ने कारागार में डॉक्टर से तिवारी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
जेलर मेघराज सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में तिवारी का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और हार्ट संबंधी परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। कारागार अभिरक्षा में उपपा केंद्रीय अध्यक्ष तिवारी को बेस अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है।
इस दौरान उपपा के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं समेत अनेक लोगों ने अस्पताल पहुंचकर तिवारी का हालचाल जाना। वहीं तिवारी के साथ शनिवार रात गिरफ्तार कर लाए गए शेष अन्य 11 लोग जिला कारागार में बंद हैं।