फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं का लीकेज जल्द ठीक करें

Wed, 20 Apr 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में गहराते पेयजल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। निर्देश दिए कि पेयजल संकट प्रभावित गांवों और खराब पड़े हैंड पंपों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि व्यवस्था दुरुस्त की जा सके। लीकेज पेयजल योजनाओं को ठीक करने के निर्देश भी डीएम ने दिए।

उन्होंने कहा कि पेयजल वितरण के लिए तैयार रोस्टर का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर पेयजल योजनाओं और खराब हैंड पंपों की स्थिति के बारे में सूचना उपलब्ध कराएं। डीएम ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला, राज्य योजना और वाह्य सहायतित योजना एनआरईडीडब्ल्यूपी के अंतर्गत बनने वाली पेयजल योजनाओं की स्थिति और योजनाओं से लाभान्वित होने वाले गांवों की सूची दें।
विज्ञापन


यह भी बताएं कि 30 सितंबर तक जिले में कितनी पेयजल योजनाएं पूर्ण हो जाएंगी।
जल संस्थान के अधिकारियों से कहा कि कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों की जानकारी से ईई प्रत्येक शनिवार को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि जल संस्थान धौलादेवी दन्यां क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से पेयजल वितरण कर रहा है। सुनिश्चित कर लें कि टैंकर में पानी दोड़म पेयजल योजना से भरकर वहीं वितरण करें। इससे धनराशि और समय की बचत होगी। बैठक में सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडीएम ईला गिरि, एसडीएम विवेक राय के अलावा पेयजल विभागों के जुड़े अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


अप्रैल से भवन निर्माण प्रतिबंधित
अल्मोड़ा। गरमी के मौसम के देखते हुए क्षेत्र में अप्रैल से भवन निर्माण प्रतिबंधित रहता है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि यदि जल संकट के दौरान कोई भवन निर्माण करता पाया गया तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि टुल्लू पंपों पर भी अंकुश लगाने के लिए गठित टीम छापामार की कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें