फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट में एक करोड़ से धरातल पर उतरी सरफेस पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट/अल्मोड़ा। द्वाराहाट नगर पंचायत के मुख्य बाजार को जल्द ही भीषण जाम से निजात मिलने वाली है। नगर में ₹1.04 करोड़ की लागत से निर्मित सरफेस पार्किंग का कार्य संपन्न हो गया है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने इस पार्किंग को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (डीएलडीए) को हस्तांतरित कर दिया है। प्राधिकरण अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इसका संचालन शुरू करेगा।
विज्ञापन

द्वाराहाट में लंबे समय से व्यवस्थित पार्किंग न होने के कारण स्थानीय लोग और व्यापारी सड़क किनारे ही वाहन खड़े करने के लिए मजबूर थे। खासकर पर्यटन सीजन के दौरान बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से बाजार में घंटों जाम की स्थिति बनी रहती थी। नवनिर्मित सरफेस पार्किंग में एक समय में 15 चौपहिया वाहनों को व्यवस्थित ढंग से पार्क किया जा सकेगा। इसके संचालित होने से मुख्य बाजार में यातायात सुगम होगा और पर्यटकों व स्थानीय निवासियों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।
कोट
- पार्किंग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही प्राथमिकता के आधार पर इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे नगर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। - रवि शंकर जोशी, सहायक अभियंता, डीएलडीए, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें