फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की खबरों के बीच डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर लोगों में संशय बना है। फिलहाल अल्मोड़ा जिले में हालात सामान्य हैं। मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर आम दिनों की तरह ही लोगों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

स्थानीय गैस गोदामों में भी लोग रुटीन के अनुसार सिलिंडर भरवाने पहुंचे थे। जिला पूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में फिलहाल पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। जिले में 93126 लीटर पेट्रोल और 141698 लीटर डीजल स्टॉक में है। वहीं रसोई गैस की स्थिति भी सामान्य है। जिले में 69218 किलो गैस स्टॉक में मौजूद है। फिलहाल किसी भी तरह का संकट देखने को नहीं मिला है।
-
वर्जन :
पेट्रोल-डीजल की किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है। पर्याप्त मात्रा में डीजल पेट्रोल उपलब्ध है। नियमित सप्लाई हो रही है। लोगों से अपील है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। - करुणा पंत, जिला पूर्ति अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन

-

व्यवसायी बोले

गैस सिलिंडर मिल रहा है। फिलहाल किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई है। रेट बढ़ने से अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। - हरविंदर सिंह सेठ्ठी, रेस्टोरेंट संचालक माल रोड़ अल्मोड़ा




मंगलवार को ही सिलिंडर लिया है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई। फिलहाल मांग के अनुसार गैस सिलिंडर मिल रहे हैं। मनोज सिंह जड़ौत, फैमली रेस्टोरेंट संचालक, अल्मोड़ा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें