फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: संडे बाजार खरीदारों से गुलजार, गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी

Sun, 14 Dec 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ठंड बढ़ने से नगर के संडे बाजार में खरीदारी में उछाल आया है। इससे फड़ व्यवसायियों को राहत मिली है। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ रही है।
विज्ञापन


सर्द हवा चलने से सुबह और शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी को बाजार पहुंच रहे है। साप्ताहिक बंदी के चलते नगर का बाजार रविवार को बंद रहा। इस दिन संडे बाजार लगा। नगर के कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, लाला बाजार समेत अन्य बाजारों में लगे फडों से लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की। कपड़ों की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। व्यवसायी मनोज सिंह ने बताया कि सुबह से ही जैकेट, स्वेटर, शॉल और टोपियों की अच्छी बिक्री हो रही है। फड़ व्यवसायी संतोष ने बताया कि संडे बाजार में हर वर्ग की जेब के अनुसार कपड़े उपलब्ध हैं। कम कीमत में अच्छे कपड़े मिलने से कई लोग संडे बाजार से ही खरीदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के आने से कारोबार अच्छा रहा। खरीदारी करने पहुंचे सुधाकर कुमार ने बताया कि संडे बाजार में गर्म कपड़े सस्ते दामों पर मिलते हैं। इस कारण यहां से खरीदारी कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें