फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो विद्यार्थियों को पढ़ा रहे गुरुजी गए अवकाश पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। शिक्षा विभाग के लचर रवैये ने जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सन्युणा की हाल बिगड़ रहे हैं। मंगलवार से दो छात्रसंख्या वाले इस विद्यालय में तैनात एकमात्र शिक्षक अवकाश पर चले गए हैं। विभाग ने भी फिलहाल प्रधानाध्यापक का प्रभार एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सौंप दिया गया है। विभाग की इस लापरवाही के कारण इस स्कूल में पढ रहे मात्र दो छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
कभी बच्चों की शोरगुल से गूंजने वाला राप्रावि सन्युणा अब अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वर्तमान में इस स्कूल में सिर्फ दो विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। जो कक्षा चार में अध्ययनरत हैं। छात्र संख्या इतनी कम होने के बावजूद विभाग इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है। ग्राम प्रधान जया देवी ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था से निराश होकर क्षेत्र के 20 से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए 20 किलोमीटर दूर निजी स्कूलों में भेजने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने स्कूल में तैनात एकमात्र शिक्षक बीते मंगलवार को छुट्टी पर चले गए।
विज्ञापन

उनके जाने के बाद विद्यालय पूरी तरह से शिक्षक विहीन हो गया। विभाग ने भी प्रधानाध्यापक का पदभार औपचारिक रूप से एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सौंप दिया है। जो शिक्षा के प्रति विभाग की संवेदनहीनता को दर्शाता है। नियमित शिक्षक के न होने से अभिभावकों में गहरा रोष है। अभिभावक संतोष पांडेय, राजू कांडपाल और भुवन चंद्र ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्कूल में स्थायी शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे अपने दोनों बच्चों का दाखिला भी अन्य स्कूलों में करा देंगे।
विज्ञापन


......कोट
राप्रावि सन्युणा में तैनात प्रधानाध्यापक मंगलवार से शनिवार तक आकस्मिक अवकाश पर हैं। अन्य स्कूलों में तैनात शिक्षकों के प्रशिक्षण में होने के चलते प्रभार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सौंपा गया है। सोमवार को शिक्षक स्कूल में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

.....राकेश भट्ट, प्रभारी बीईओ बागेश्वर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें