फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरे मोटर पुल के लिंटर में हो रहा धंसाव

Mon, 06 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडारी मोटर मार्ग के आरे पुल के लिंटर में फिर धंसाव हो गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगाें ने लोक निर्माण विभाग से धंसाव रोकने के लिए शीघ्र कारगर कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


पिंडारी मार्ग के आरे गांव में बने मोटर पुल के लिंटर के एक हिस्से में एक साल पहले धंसाव हो गया था, लेकिन मरम्मत न कराने पर पुल में फिर धंसाव होने लगा है। करीब एक फीट की गोलाई में हुए धंसाव का आकार बढ़ता जा रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने लोनिवि से धंसाव रोकने के लिए तुरंत कारगर कदम उठाने की मांग की। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया धंसाव शीघ्र ठीक करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें