गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा देने को कटिबद्ध हैं इग्नू: अश्वनी
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
अल्मोड़ा। इंटर ग्लोबल फाउंडेशन और आगा खां ट्रस्ट फॉर कल्चर नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में तीन विदेशी और नौ भारतीय शोध साहित्यकारों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इसमें अल्मोड़ा निवासी डॉ. दीपा गुप्ता ने भी नायिका भेद और चित्रकारी की अष्टनायिकाएं विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया।
हेबिटेट सेंटर नई दिल्ली में 11 से 13 मार्च तक चले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में अल्मोड़ा निवासी और वर्तमान में एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज में हिंदी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत डॉ. दीपा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत शोध में रहीम के बरवै नायिका भेद की नायिकाओं की तुलना भारतीय चित्रकारी में वर्णित अष्टनायिकाओं से की गई है।
उन्होंने बताया कि यह अष्ट नायिकाएं भारतीय साहित्यकारों की लेखनी का प्रिय विषय रही है। इस पर डॉ. गुप्ता को प्रशस्ती पत्र दिया गया। इंटर ग्लोबल फाउंडेशन, आगा खां ट्रस्ट फॉर कल्चर नई दिल्ली द्वारा आयोजित सेमिनार में डॉ. गुप्ता समेत डॉ. मीनाक्षी खन्ना, फारसी साहित्यकार शरीफ हुसैन, पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त रहे टीसीए राघवन, शिकागो में प्रोफेसर हरीश त्रिवेदी, जामिया मिलिया विवि दिल्ली के मो. असादुद्दीन, बोन विवि की इवा आर्थमन, दिल्ली विवि में फारसी के प्रो. चंद्रशेखर, वर्जिनिया विवि की मेहर अफसान फारुखी, वियना से पहुंची इबा कोच, प्रसिद्ध लेखिका रक्षंधा, आगा खां ट्रस्ट के रतीश नंदा ने भी अपने विषय में शोधपत्र प्रस्तुत किए। नगर के गणमान्य व्यक्तियों समेत एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने डॉ. गुप्ता की उपलब्धि पर खुशी जताई है।