फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य प्राप्त करने को मेहनत से पढ़ाई करें

Thu, 09 Jul 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक स्कूल एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बीते माह हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने छात्रों से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जूनियर वर्ग में अव्वल रहे मनीष शाह, विवेक पांडे, निष्ठा जोशी, रिया पंत, जाह्नवी चौहान, महेश चौरिया, सब जूनियर वर्ग में पीयूष रौतेला, प्रियंका भाकुनी, दिवाकर जोशी, सौरभ कुमैया, भावेश बिनवाल, ईशा रावत, निखिल बिष्ट, प्रियांजलि राठौर, वरुण पंत, लक्षिता जोशी को सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में पंकज पंत, मृदुल कांडपाल, ध्रुव शाह, शिवांशु फुलोरिया, दिव्यांशु पांडे को पुरस्कार दिए गए।

विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी थे। इससे पहले अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष प्रदीप गुरुरानी, भावना मल्होत्रा, गिरीश शर्मा ने विचार रखे। संचालन हर्षवर्धन चौधरी ने किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर संगठन के कोषाध्यक्ष कमल बिष्ट, राबिया जिन्नाह, प्रभा कनवाल, मंजू बिष्ट, ईला गुरुरानी, निराजना पांडे, कपिल मल्होत्रा, केके पंत, विनोद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें