फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छात्र- छात्राओं को मिलने लगे मजबूत पीवीसी आईकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं को आखिरकार पीवीसी आईकार्ड जारी होने लगे। छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी अपने मतों का प्रयोग कर सके इसके लिए विद्यार्थियों को कागज के वैकल्पिक आईकार्ड जारी किए गए थे। तब से विद्यार्थी लगातार पीवीसी आईकार्ड देने की मांग उठा रहे थे।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में स्नातक पहले सेमेस्टर के 1900 से अधिक छात्र-छात्राओं के पीवीसी आईकार्ड पाने के लिए संघर्ष खत्म हुआ। समर्थ टीम से विद्यार्थियों का आंकड़ा नहीं मिलने से छात्रसंघ चुनाव के दौरान परिसर प्रबंधन ने स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों के वैकल्पिक आईकार्ड जारी किए गए थे। लेकिन अब विद्यार्थियों को मजबूत और टीकाऊ आईकार्ड जारी होने शुरू हो गए हैं। इस कार्ड के वॉटरप्रूव होने से आईकार्ड के गलने और फटने जैसी समस्या नहीं होगी। पीवीसी आईकार्ड मिलने से विद्यार्थियों की समस्या का समाधान हुआ।
विज्ञापन

-
- छात्र- छात्राओं को पीवीसी आईकार्ड जारी किए जा रहे हैं। विद्यार्थी विभाग से अपना आईकार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- डॉ. दीपक, कुलानुशासक एसएसजे परिसर अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें