फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छात्र-छात्राओं के रविवार की छुट्टी पानी ढोने में बीती

Sun, 10 May 2026 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिल में पेयजल संकट से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार की छुट्टी का दिन बच्चों के पानी ढोने में बीता। नलों में पानी नहीं आने से लोग परेशान रहे। जल संस्थान ने पेयजल संकट ग्रस्त इलाकों में पेयजल टैंकर भेजकर पानी वितरित किया।
विज्ञापन


जिले के धौलादेवी विकासखंड के चौनडुंगरी, भनोली, हवालबाग विकासखंड के डीनापानी, सल्ला सहित मोतियापाथर, कसारदेवी, पेटशाल, मनिआगर, जैंती, लमगड़ा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है। रविवार की छुट्टी के दिन भी नलों में पानी नहीं टपका। लोग निर्धारित समय पर पानी आने का इंतजार करते रहे लेकिन पानी न आने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूली बच्चों की छुट्टी पानी ढोने में बीती। सड़क से दूर गांवों में पेयजल टैंकर भी नहीं पहुंच पाए। ऐसे में स्कूली बच्चों को नौले धारों से पानी ढोना पड़ा। जल संस्थान ने हवालबाग और धौलादेवी ब्लाक के पेयजल संकट ग्रस्त इलाकों में पेयजल टैंकर भेजकर पानी वितरित किया। पेयजल टैंकर पहुंचते ही पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। टैंकर से पहले पानी लेने की लोगों में होड़ रही। ग्रामीणों को पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।

कोट

हलालबाग और धौलादेवी विकासखंड के प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल टैंकर भेजकर पानी वितरित किया गया। पेयजल संकट क्षेत्र में पेयजल टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। - रजत लोहिया, सहायक अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें