महाविद्वालय गरुड़ के छात्र पीज कक्षाएं संचालित करने की मांग के संबंध में प्राचार्य को ज्ञापन सौ?
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। सुमित्रानंदन पंत महाविद्यालय में पीजी की कक्षाएं शुरू नहीं होने से छात्र-छात्राओं में रोष है। मंगलवार को उन्होंने कक्षाएं संचालित करने के संबंध में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कहा कि पूर्व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने गरुड़ महाविद्यालय के भवन के लोकार्पण के दौरान यहां शीघ्र पीजी की कक्षाएं संचालित करने की घोषणा की थी। उन्होंने रावत पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि महाविद्यालय में वर्तमान में 550 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
यहां पीजी की कक्षाएं संचालित करने की शासन से आज तक अनुमति नहीं मिलने से क्षेत्र के बच्चों को बागेश्वर या फिर मैदानी क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है। आर्थिक रुप से कमजोर छात्र बीए तक की शिक्षा ले पाते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में पूजा उप्रेती, निधि पांडे, तनुजा नेगी, कमल टम्टा, रीता राना, आदित्य सिंह आदि शामिल थे।