फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन अल्मोड़ा से रानीखेत जाएंगे फिजिशियन

विज्ञापन
विधायक करन माहरा सहित तमाम आंदोलनकारियों को सार्थक आश्वासन का पत्र सौंपती सीएमओ। संवाद न्यूज एज - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय अस्पताल में डाक्टरों की कमी सहित तमाम समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन सीएमओ के लिखित आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है। विधायक करन माहरा और ब्लाक प्रमुख हीरा रावत को सीएमओ डा. सविता ह्यांकी ने हफ्ते में दो दिन अल्मोड़ा से फिजिशियन भेजने और अप्रैल में स्थायी फिजिशियन की नियुक्ति का भरोसा दिलाया। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि अप्रैल में स्थायी फिजिशियन की नियुक्ति नहीं हुई तो आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि उपमंडल क्षेत्र के सबसे बड़े राजकीय अस्पताल में पिछले ढाई साल से फिजिशियन नहीं था, जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतें हो रही थी। इसके अलावा यहां डिजिटल एक्सरे मशीन भी वर्षों से खराब पड़ी थी। तमाम मांगों को लेकर आठ दिन पहले विधायक करन माहरा और ब्लाक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में धरना शुरू हुआ। धरने को राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुड़े पूर्व सैनिकों के अलावा कई पंचायत प्रतिनिधियों और नगर व्यापार मंडल का भी समर्थन मिला। इधर मंगलवार को सीएमओ डा. सविता ह्यांकी ने धरना स्थल पहुंची, यहां उन्होंने विधायक, प्रमुख, सीएमएस डॉ. केके पांडे की मौजूदगी में हुई आंदोलनकारियों से विस्तृत वार्ता की। सीएमओ ने ने कहा कि अल्मोड़ा से प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार, शनिवार को दो दिन फिजीशियन की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। अप्रैल में स्थायी फिजीशियन की नियुक्ति कर दी जाएगी। ईएनटी सर्जन सहित अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति को लेकर भी उन्होंने सार्थक आश्वासन दिया। विधायक करन माहरा ने कहा कि यदि अप्रैल में स्थायी फिजिशियन की नियुक्ति नहीं हुई तो 20 अप्रैल से वह स्वयं आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विधायक ने डेंटल एक्स-रे मशीन के लिए दिया धन
रानीखेत। विधायक माहरा ने अस्पताल में डेंटल एक्स-रे मशीन के लिए अपनी निधि से धन देने की घोषणा की। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके पांडेय ने इसके लिए विधायक का आभार जताया। वहां बिट्टू कर्नाटक, दीपक पंत, राजेंद्र बिष्ट, अंबादत्त पंत, हरी सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्या, उमेश भट्ट, गोपाल देव, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें