फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया

Sat, 11 Aug 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
राम सिंह धौनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यलय जैंती में क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राम सिंह धौनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जैंती में प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने समेत अन्य मांगों को लेकर छात्रसंघ और छात्रों का शनिवार को दूसरे दिन भी जैंती तहसील कार्यालय प्रांगण में क्रमिक अनशन जारी रहा। छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

 
क्रमिक अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लगातार मांग के बावजूद महाविद्यालय में प्राध्यापकों के खाली पद नहीं भरे जा रहे हैं। इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं। क्षेत्र के सबसे पुराने सर्वोदय इंटर कालेज जयंती में स्थायी प्रधानाचार्य तक नहीं है। साथ ही शिक्षकों के कई पद खाली चल रहे हैं।  राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज जयंती, राजकीय इंटर कालेज पुभाऊं, पीपली, ज्वारनेडी में भी विज्ञान वर्ग के शिक्षक नहीं हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती में एक्सरे, तकनीशियन, लैब टेक्नीशियन, एंबुलेंस तक नहीं है।  

उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को नए भवन में स्थानांतरित करने की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी है। क्रमिक अनशन पर कला संकाय प्रतिनिधि भावना शर्मा, सोनी बिष्ट, गोपाल बगड़वाल, प्रकाश सिंह, नेहा बिष्ट, नीतू बिष्ट, इंद्रा शर्मा, कंचना रौतेला, ज्योति बिष्ट, मनीषा नेगी, पूजा आदि बैठे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें