फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनाल मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता की विजेता सम्मानित

Sat, 11 Aug 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल जौरासी में सम्मान समारोह के दौरान स्कूली बच्चों, स्टाप व अपने पिता के साथ प्रभा गोस्वामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हाल ही में खटीमा में हुई मोनाल मिस उत्तराखंड फिनाले प्रतियोगिता में मिस उत्तराखंड फिनाले ताज से नवाजी गईं प्रभा गोस्वामी का गृह क्षेत्र में स्वागत किया गया। उन्हें जौरासी के जीआईसी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अलग-अलग आयोजित स्वागत समारोह में सम्मानित किया गया। प्रभा ने प्राथमिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा इन्हीं दो विद्यालयों से अर्जित की है।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभा गोस्वामी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नही है परंतु सही दिशा और मंच न मिलने से वे आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। जौरासी के कफल्टाना निवासी प्रभा का कहना है कि वह उत्तराखंड में पलायन रोकने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाना चाहती हैं। जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रविशंकर कलौनी, बीरेंद्र बिष्ट और प्राथमिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका विमला भट्ट, प्रभा के पिता किसन गिरि गोस्वामी, हंसादत्त, संजय बिष्ट, गणेश ढौडियाल तथा दानसिंह बिष्ट आदि ने स्मृति चिन्ह व अन्य उपहार देकर उन्हें सम्मनित किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें