फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी की छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Sat, 10 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
जीजीआईसी की छात्राओं ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली। उधर इंटर कॉलेज नौगांव कफड़ा में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कन्या विद्यालय में तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रभारी प्रधानाचार्या सोनिका नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मतदान का महत्व बताया गया।
विज्ञापन


पोस्टकार्ड, स्लोगन, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टकार्ड प्रतियोगिता में प्रिया उपाध्याय, निशा पाल, सावनी पाठक, स्लोगन प्रतियोगिता में दीपांशु बिष्ट, गीतांजलि उपाध्याय, रूपा आर्या, पेंटिंग प्रतियोगिता में सोनिया बजेठा, रुचित भाकुनी, यामिनी आर्या क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही।

11, 12वीं की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। भगवती पाठक, डॉ. अमिता प्रकाश, उषा सामंत निर्णायक थे। वहां हेमा त्रिपाठी, दीपा घुगत्याल, मीना मेहरा, मंजू रावत, सुनीता त्रिपाठी आदि थे। उधर, इंटर कॉलेज नौगांव कफड़ा में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य ललित मोहन जोशी, स्वीप कार्यक्रम अधिकारी आनंदवर्धन शर्मा ने छात्रों को मतदान का महत्व बताया और ग्रामीणों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें