फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के समय बचाव के तरीके बताए

Sat, 18 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन सीखतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आपदा न्यूनीकरण और जागरूकता दिवस पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर आपदा खोज और बचाव जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। भूलेख प्रशिक्षण और सर्वेक्षण संस्थान पातालदेवी में आयोजित कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने आपदा में खोज और बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्व उपनिरीक्षक ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा के समय महत्वपूर्ण कार्य कते हैं। क्योंकि यह लोग उस स्थान की भौगोलिक स्थिति से भली भांति परिचित होते हैं। इधर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एसडीआरएफ की टीम ने आपदा के समय खोज और बचाव कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

टीम ने भूकंप के समय छोटी-छोटी सावधानियां बरतने की जानकारी दी। एसडीआरएफ के निरीक्षक दीवान सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम ने आपदा से बचने के लिए प्रदर्शन प्रस्तुत किया। जीआईसी अल्मोड़ा में एनडीआरएफ की टीम ने छात्र-छात्राओं को आपदा से बचने और इसके उपायों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भूलेख प्रशिक्षण सर्वेक्षण संस्थान के कार्यकारी निदेशक जगदीश चंद्र कांडपाल, आपदा प्रबंधन के भूपेंद्र कुमार, भुवन कांडपाल, प्रधानाचार्य सावित्री टम्टा, जीआईसी के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र पंत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें