फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों को उपलब्धि पर किया पुरस्कृत

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद कैडेट। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 24वीं वाहिनी एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा में लेफ्टिनेंट डॉ. ममता पंत के निर्देशन में वीरांगना महोत्सव (रैंक सेरेमनी) का आयोजन किया गया। 24 यूके बालिका वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल मनोज कुमार कांडपाल प्रोफेसर पीएस बिष्ट (अधिष्ठाता प्रशासन), डीएसडब्ल्यू इला साह, पूर्व डीएसडब्ल्यू, जया उप्रेती, एडीएम ऑफिसर मेजर अनीता जेठी मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

महोत्सव में कर्नल मनोज कुमार कांडपाल ने कहा कि एनसीसी अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। सेना, पुलिस और अद्धसैनिक बलों में भर्ती होकर एनसीसी कैडेट देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम में अंडर ऑफिसर गीतांजलि मेहरा को बेस्ट कैडेट और सीएम अवार्ड प्राप्त करने पर पुरस्कार दिया गया। साथ ही अंडर ऑफिसर नेहा साह को वेस्ट अंडर ऑफिसर और महानिदेशक प्रशंसा पत्र प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने कहा कि यह पुरस्कार एसएसजे कैंपस के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज तक एसएसजे कैंपस को इतना बड़ा महानिदेशक सम्मान पत्र नहीं मिला था।
कैडेट मनीषा कुमारी को वेस्ट शूटर अवार्ड और कैडेट निशा दानू को भी वेस्ट सार्जेंट और स्वेता को वेस्ट डांसर का अवार्ड दिया गया। एसएसजे परिसर के लिए महानिदेशक पुरस्कार, सीएम पुरस्कार और आईडीएसएससी पुरस्कार इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। संचालन सार्जेंट निहारिका कपिल और कार्पोरल आंचल राज ने किया। रैंक सेरेमनी में निहारिका कपिल को सीनियर अंडर ऑफिसर, आंचल राज, खुशबू दोसाद और रोशनी को अंडर ऑफिसर, लिपाक्षी, संजना व दीपशिखा को सार्जेंट रैंक, गुंजन जीना को कार्पोरल रैंक और प्रियांशी भाकुनी को लॉस कार्पोरल रैंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें