फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों में भड़का आक्रोश, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय की ओर से छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं होने से नाराज एसएसजे परिसर में छात्रों ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। आक्रोशित छात्रों ने विवि के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट का घेराव कर जल्द चुनावी प्रक्रिया पूरी करने की मांग उठाई। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसजे परिसर में विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों ने एक स्वर में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी करने की मांग उठाई। शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते हुए छात्रों ने अपना विरोध जताया। छात्रों ने कहा कि विवि प्रबंधन बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी छात्रसंघ चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है। चुनाव की तिथि जारी होने के बाद भी अब तक अधिसूचना जारी नहीं होना इसका प्रमाण है। न ही अब तक चुनाव के लिए विवि की ओर से कोई तैयारी भी नजर आ रही है। ऐसे में संभावित प्रत्याशियों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति हैं। विरोध जताने वालों में लोकेश सुप्याल, भुप्पी कोरंगा, निशांत पांडेय, विशाल सिंह बिष्ट, विनय कनवाल, कृष्णा कनवाल, प्रदीप मेहता, वीरेंद्र जोशी सहित छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें