फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की डेंगू रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर छह बेड डेंगू के रोगियों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।
विज्ञापन


बुखार आने पर एक मरीज को बीते सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज की एलाइजा जांच करवाई गई थी। मंगलवार को मरीज की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। डेंगू के खतरे को देखते हुए अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर छह बेड रोगियों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि भर्ती मरीज की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, यहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें