अल्मोड़ा। जिले के दूरस्थ स्कूल कृषि विज्ञान इंटर कालेज चनोली (स्याल्दे) में कक्षा 10 की गृह विज्ञान की छात्राएं गृह विज्ञान के वादन में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क तैयार कर ही हैं।
छात्राएं स्वयं घर से कपड़ा लाकर मास्क बना रही हैं। इससे पहले प्रकाश चंद्र शर्मा और माया नेगी ने छात्राओं को मास्क बनाने का प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्या भावना पाठक ने बताया कि तैयार मास्क जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे।