फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में स्कूल से घर लौट रहे छात्र का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विद्यालय से घर लौट रहे एक छात्र पर दो लोगों ने हमला कर दिया। हाथ में पहने कड़े से छात्र के सिर पर कई प्रहार किए जिससे उसका सिर फट गया। छात्र के सिर पर सात टांके लगे है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
विज्ञापन


नगर के ऑफिसर कॉलोनी निवासी गिरीश चंद्र पाटनी ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनका पुत्र शिवांशु पाटनी विवेकानंद स्कूल रानीधारा में पढ़ता है। शनिवार को दोपहर 1:30 बजे अपने विद्यालय से घर की तरफ आ रहा था। इस दौरान अचानक कृष्णा पवार और अमित रावत अपने दोस्तों के साथ नंदा देवी मंदिर से नीचे बावन सीढ़ी जाने वाले रास्ते पर आए। शिवांशु के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

कृष्णा पवार और उसके दोस्त अमित रावत ने अपने हाथ में पहने कढे से उनके पुत्र के सिर पर कई वार किए। उसके सिर पर सात से आठ टांके लगे हैं। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इधर सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें