फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलछीना स्कूल के छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, 30 नवंबर तक स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना। राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना में एक छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छात्र के संक्रमित निकलने से हड़कंप मच गया। छात्र को आइसोलेट करने के बाद एहतियात के तौर पर 30 नवंबर तक स्कूल को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीआईसी धौलछीना के 63 छात्रों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। बुधवार को आई रिपोर्ट में 10वीं का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव निकल गया।
राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय धौलछीना के डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र के गांव जाकर परिवार के सभी लोगों का सैंपल ले लिया है। छात्र को होम आइसोलेट किया गया है। स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र मेहरा ने बताया कि एहतियातन विद्यालय 30 नवंबर तक बंद किया गया है। इस दौरान विद्यालय को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के बाद एक दिसंबर से विद्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें