फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीमित बसों के संचालन से सीटों के लिए जद्दोजहद

Sat, 23 Mar 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। होली के लिए प्रवासी घरों को लौटने लगे हैं। इससे रोडवेज, केमू स्टेशन और टैक्सी स्टैंड में यात्रियों की भीड़ जुट रही है। त्योहारी सीजन में भी यात्रियों को रोडवेज सेवा का साथ नहीं मिला। शनिवार को अल्मोड़ा डिपो की चार रूटों पर बसें न चलने से यात्री परेशान रहे। सीमित बसों का संचालन होने से सीटों के मारामारी रही। मजबूर होकर यात्रियों ने केमू और टैक्सी के सहारे सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली, लमगड़ा-दिल्ली, देहरादून सेवाओं का संचालन ठप रहने से यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। यात्री स्टेशन में बस पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ा। बस संचालित न होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने केमू और टैक्सी स्टैंड का रुख किया। भीड़ अधिक होने से उन्हें सीट के लिए खासी जद्दोजहद करनी पड़ी।
Iस्थगित सेवाओं के संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जाएंगी।-विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, अल्मोड़ा।I
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें