फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त महिला, सशक्त समाज, अपराजिता की यही पहचान

विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते संस्थान के प्रशिक्षु। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत शनिवार को राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान पाताल देवी में संस्थान के अधिकारियों और प्रशिक्षुओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करने की शपथ ली। संस्थान के निदेशक श्रीश कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है और महिलाओं के सम्मान की रक्षा करना सभी का नैतिक दायित्व भी है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक श्रीश कुमार ने अमर उजाला के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सभ्य समाज में नैतिकता का होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज का हर व्यक्ति मुख्यधारा में शामिल रहे और समाज की बेहतरी के लिए काम करे यह तभी संभव हो सकता है जब समाज में लिंगभेद का भेदभाव ना रहे। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्म निर्भर हो रही हैं और पुरुष समाज को उन्हें और सशक्त करने की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल शपथ तक ना रहे बल्कि धरातल पर इसके परिणाम भी दिखने चाहिए। इस अवसर पर संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे करीब 77 कानूनगो और 38 नायब तहसीलदारों ने शपथ ली। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक एके सिंह, वरिष्ठ प्रशिक्षक नीलू चावला, जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी, संस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी फईम अहमद, अकाउंटेंट अनिल कुमार मुरारी, कैलाश स्यूनरी आदि ने भी शपथ ली। इस अवसर पर करीब 120 संकल्प पत्र भी भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें