फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को गांधी पार्क में धरना दिया। धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनविरोधी प्राधिकरण को शीघ्र समाप्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि नवंबर 2017 में प्रदेश सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर समूचे पर्वतीय क्षेत्र में डीडीए को लागू कर दिया, जिसका जनता लगातार विरोध करते आ रही है।
सर्वदलीय संघर्ष समिति धरना, प्रदर्शन, जुलूस निकालकर और ज्ञापन देकर सरकार से डीडीए को वापस लेने की मांग उठाते आ रही है पर सरकार हठधर्मिता छोड़ने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जनविरोधी प्राधिकरण के कारण जनता बेहद परेशान है।
विज्ञापन

लोगों को भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगरीय क्षेत्र की जनता के साथ ग्रामीण क्षेत्र की जनता भी प्राधिकरण से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर में नब्बे फीसदी तक बसासत हो चुकी है, ऐसी स्थिति में अल्मोड़ा शहर में प्राधिकरण लागू करना तर्कसंगत नहीं है।
सभा की अध्यक्षता आनंदी वर्मा ने और संचालन कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे ने किया। धरने पर समिति के राजीव कर्नाटक, चंद्रमणि भट्ट, सभासद हेम तिवारी, अख्तर हुसैन, प्रताप सत्याल, चंद्रकांत जोशी, हर्ष कनवाल, ललित मोहन पंत, महेश आर्या, आशीष जोशी, दीपू लोहनी, संजय पांडे, तारा चंद्र साह, एमसी कांडपाल, सुनीता पांडे, नंद किशोर डंगवाल, पीएस बोरा, राजू गिरी, महेश लाल वर्मा, भारतरत्न पांडे आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें