फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन से भुगतान संबंधी काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 ग्रेड वेतन की लंबित मांग पूरी नहीं होने से नाराज जिला कोषागार और सभी उप कोषागारों के अधिकारी और कर्मचारी दूसरे दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहे। कर्मचारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इससे कोषागार में पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं हुए। साथ ही पेंशन समेत अन्य भुगतान कार्य भी ठप पड़े रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने सचिवालय लेखा कर्मियों की तरह कोषागार, सहायक लेखाकारों को क्रमश: 4600 तथा 4800 ग्रेड वेतन देने संबंधी शासनादेश निर्गत करने की मांग की। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर 16 दिसंबर से सुबह दस से 12 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया।  सभा में संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भोज, सचिव जगत मोहन जोशी, राजेंद्र कुमार पंत, प्रेम राम, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, हरीश चंद्र पंत, कमला जोशी, चितरंजन प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार जोशी, इरफान खान, नवीन चंद्र पांडे, मनोज कुमार जोशी, संजय वर्मा, भवान सिंह बिष्ट, प्रमोद चंद्र जोशी, सुधीर शर्मा, नेहा तिवारी, बहादुर सिंह करायत, पुष्पा कठायत, गोकुल पांडे आदि थे।
विज्ञापन

 फोटो- 15एएलएम1पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें