फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में आठवीं के छात्र की मौत

Tue, 15 Dec 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चमकना गांव से मौलेखाल ट्यूशन पढ़ने आ रहे छात्रों की बाइक असंतुलित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में आठवीं में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य छात्र को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया है।
सल्ट पब्लिक स्कूल में आठवीं में पढ़ने वाले चमकना गांव निवासी संदीप मनराल (14) पुत्र कुबेर सिंह और जीआईसी देवायल में ग्यारहवीं के छात्र रोबिन सिंह (17) पुत्र संजय सिंह  ट्यूशन पढ़ने के लिए मंगलवार सुबह बाइक से मौलेखाल जा रहे थे। शहीद स्मारक खुमाड़ के निकट बाइक असंतुलित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। संयोग से मार्निंग वॉक को निकले गणेश दत्त ने बाइक गिरते हुए देख लिया। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को खाई से निकाला और देवायल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रोबिन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि संदीप आज पहली बार ही ट्यूशन पढ़ने जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें