सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की नंदादेवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने सरकार द्वारा आश्वासन देने के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि जिला पूर्ति विभाग द्वारा कार्डों के नवीनीकरण की भेजी गई सूची में कई त्रुटियां हैं। उसमें दुकान से संबंधित कार्ड धारकों के नाम नहीं है। इसे तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि राज्य सुरक्षा के किन कार्डों में राशन देना है और किसमें नहीं देना है। उन्होंने कहा कि गल्ला विक्रेता उन्हीं कार्डधारकों को राशन वितरण करें जिनका सूची में नाम अंकित है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सरकार ने गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समस्याएं अब तक हल नहीं हुई हैं।
बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, अभय साह, विपिन तिवारी, भूपाल सिंह परिहार, केसर सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, नारायण सिंह बिष्ट, खीम सिंह, इंदर सिंह मेहरा, विजय सिंह, लीला साह, रीता बिनवाल, जगदीश चंद्र पाठक, पूरन सिंह कार्की, नरेंद्र साह, दीपक साह, भूपाल सिंह, प्रकाश चंद्र भट्ट, त्रिभुवन सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।