फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीर बंधन के साथ ही खड़ी होली की धूम

विज्ञापन
अल्मोड़ा के धारानौला में राधा-कृष्ण नृत्य करते कलाकार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रविवार को एकादशी पर रंग पड़ने और चीर बंधन के साथ ही नगर समेत जिले के ग्रामीण अंचलों में खड़ी होली की विधिवत शुरुआत हो गई है। ग्राम देवता मंदिर में सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन होली खेले गिरजापति नंदन..., कैली बांधी चीर हो रघुनंदन राजा शिवजी ने बांधी चीर ब्रह्मा ने बांधी, विष्णु ने बांधी... होली गायन के साथ खड़ी होली की शुरुआत हुई। नगर के धारानौला में महिला होली के पहले दिन रामनगर से आए कलाकारों के दल ने राधा-कृष्ण नृत्य, मयूर नृत्य के अलावा फूलों की होली की शानदार प्रस्तुति दी। स्थानीय महिलाओं ने भी कलाकारों के साथ राधा कृष्ण नृत्य किया।
विज्ञापन


नगर के लिंक मार्ग स्थित मिलन सभागार में कांग्रेस नेत्री राधा बिष्ट द्वारा आयोजित महिलाओं की होली में आज बिरज में खेलें होली, मत फोड़ो गागर मोहन होलिन में आदि होली गीत गाए। इस मौके पर कौशल्या बिष्ट, गीता मेहरा, किरन पंत,  गीता आर्या, शोभा ढींगरा, नंदी नेगी, बेबी जैड़ा, भगवती बिष्ट, प्रमिला शर्मा, कमला लोहनी, बीना पांडे, ममता गुप्ता आदि ने भाग लिया।
मल्ला दन्यां में घनानंद जोशी के आवास में हुई महिलाओं की होली में शांता जोशी, अर्चना जोशी, गंगा साह, गोविंदी जोशी, दीपा जोशी, रंभा जोशी आदि ने होली गायन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें