फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों से बचने को दुकान के आगे लगाई जाली

Wed, 21 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों के आतंक से क्षेत्र के लोग कितना परेशान हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुकानदारों को अपनी दुकान के आगे लोहे की जाली लगानी पड़ रही है। वर्ना उत्पाती बंदर दुकान में रखा सामान उठा ले जाते हैं।
विज्ञापन


बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की बार-बार मांग उठाने के बाद भी सरकारी तंत्र इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा। घरों में कपड़े सुखाना और दुकानों में सामान रखना मुश्किल हो गया है। प्रशासन की ढिलाई के बाद लोगों ने खुद ही अपने सामान की सुरक्षा का फैसला कर लिया है। रामपुर के चंदरपाल ने अपनी दुकान के आगे लोहे की जाली लगा दी है। उनका कहना है कि दुकान खोलने के बाद बंदरों के उत्पात ने उनके लिए खासी मुसीबत पैदा कर दी थी। नजर हटते ही बंदर फल और सब्जियां उठा ले जाते थे। कुछ समय दुकान में डंडा लेकर बैठे, परंतु कोई लाभ नहीं हुआ। बंदरों से नुकसान को बचने के लिए उन्होंने लोहे की जाली से दुकान का बाहरी हिस्सा कवर्ड कर दिया। अंदर प्रवेश के लिए बनाए गए गेट में भी जालियां लगाई हैं।

चंदर पाल किसी समय दुकान के अंदर तो कभी दुकान के बाहर बैठकर ग्राहक का इंतजार करते हैं। ग्राहक को सामान बेचने के दौरान भी गेट बंद रखा जाता है। इस बीच यदि कोई दूसरा ग्राहक आ भी जाए तो वह प्रतीक्षा करता है। चंदर पाल बताते हैं कि लोहे के तारों से पूरा फ्रेम बनवाने में तीस हजार रुपये खर्च हुए हैं, परंतु रोजमर्रा की बर्बादी से बचने के साथ ही बड़ा सकुन महसूस हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें