फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौनी में पशु प्रदर्शनी और पशु चिकित्सा शिविर लगा

Wed, 07 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
पशुपालक सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत स्थित पशु चिकित्सालय की ओर से सौनी में पशु प्रदर्शनी और पशु चिकत्सा शिविर का आयोजन  किया गया। पसउ प्रदर्शनी में पुष्पा उपाध्याय के पशुओं ने  चैंपियनशिप प्राप्त की। चिकित्सा शिविर में 200 पशुओं का उपचार किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने ग्रामीणों से पशुपालन की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पशु प्रदर्शनी में विमला उपाध्याय की क्रासब्रीड एफएफ गाय, मोहन चंद्र उपाध्याय की क्रासब्रीड जर्सी गाय, चंपा देवी की भैंस, बाल किशन की ह्वीपर गाय, गिरीश चंद्र की देशी गाय, भुवन सिंह के बैल, मुकुल उपाध्याय की बछिया ने भी अव्वल स्थान प्राप्त किया।  ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने कहा कि तमाम दुश्वारियों के बावजूद पशुपालन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह काबिलेतारीफ है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीएस जंगपांगी ने विभागीय जानकारी दी। पशुचिकित्साधिकारी डा. ममता यादव ने पशुओं में होने वाले रोगों की जानकारी दी। संचालन पशु चिकित्साधिकारी भिकियासैंण डा. गणेश परिहार और डा. जयपाल करगेती ने किया। पशु चिकित्साशिविर में विकासखंड के 200 पशुुओं का उपचार किया गया। इस मौके पर डा. पुष्पा वैला, डा. कमल तिवारी, डा. चित्रा जोशी, डा. करन गुप्ता, देव सिंह, दवेंद्र सिंह, हर्षवर्धन  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें