फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के औचक निरीक्षण से उद्यान निदेशालय में हड़कंप

Wed, 27 Sep 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
उपस्थिति पंजिका की जांच करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद विभागों के अधिकारी-कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालयों में नहीं बैठ रहे हैं। उपजिलाधिकारी रजा अब्बास के कार्यालयों के औचक निरीक्षण में यह बात सामने आई है। एसडीएम बुधवार को अचनाक उद्यान निदेशालय चौबटिया सहित कई कार्यालयों में जा धमके। एसडीएम के इस औचक निरीक्षण से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निदेशालय में उपनिदेशक और संयुक्त निदेशक नदारद मिले। कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। क्षेत्र में कई सस्ता गल्ला विक्रेताओं के यहां भी औचक निरीक्षण किया गया।  
विज्ञापन


एसडीएम रजा अब्बास ने चौबटिया स्थित उद्यान निदेशालय, उद्यान सचल दल केंद्र और फल संरक्षण केंद्र मालरोड के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सुबह एसडीएम को निदेशालय में देख वहां अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं थे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने निदेशालय में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी। इस दौरान उप निदेशक और संयुक्त निदेशक नदारद थे। उपनिदेशक ने उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन वह कहीं चले गए थे। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। अन्य कार्यालयों में स्थिति सामान्य पाई गई। बाद में उन्होंने गनियाद्योली और ताड़ीखेत में सस्ता गल्ला विक्रेताओं के यहां भी औचक निरीक्षण किया। ताड़ीखेत में एक विक्रेता के यहां स्टाक रजिस्टर व्यवस्थित नहीं था। विक्रेता को हदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह के निरीक्षण अब नियमित रूप से किए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें