फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीजी मशीन खराब फिर भी लुट रहे मरीज

Thu, 09 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
स्वास्‍थ्य रक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपमंडल क्षेत्र के एकमात्र बड़े राजकीय अस्पताल में अब खराब ईसीजी मशीन से रोगियों की जांच कर उनसे शुल्क वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार की सुबह जब बार एसोसिएशन के एक पूर्व पदाधिकारी ने जांच कराई तब इस मामले का खुलासा हुआ। बार एसोसिएशन ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एडवोकेट ललित मोहन ने बताया कि उन्होंने बुधवार को राजकीय अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डाक्टरों ने उन्हें ईसीजी कराने की सलाह दी। इसके लिए उन्होंने 177 रुपये का शुल्क जमा कराया। ईसीजी रिपोर्ट जब डाक्टर को दिखाई तो डाक्टर ने रिपोर्ट को गलत बताते हुए उनसे किसी निजी अस्पताल में ईसीजी जांच कराने की सलाह दे दी। 

बाद में पता चला कि राजकीय अस्पताल में ईसीजी मशीन तो लंबे समय से खराब पड़ी है। उन्होंने कहा कि जब इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की गई तो वह लोग उल्टा उन्हीं पर बरस पड़े। इधर आक्रोशित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार से मुलाकात और कहा कि अस्पताल में जब ईसीजी मशीन खराब पड़ी है तो रोगियों से शुल्क लेकर उन्हें गलत रिपोर्ट थमाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


दूर दराज के रोगी यहां जांच के लिए पहुंचते हैं और गलत रिपोर्ट लेकर लौटते हैं। बाद में उन्हें निजी चिकित्सालयों में जाकर महंगी जांचें करानी पड़ रही हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो बार एसोसिएशन आंदोलन शुरू कर देगा। ज्ञापन सौंपने वालों में सचिव हिमांशु बिष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष हरीश मनराल, पूर्व सचिव ललित मोहन पपने, नवीन पंत सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें