बिनसर महादेव मंदिर में छड़ी यात्रा का स्वागत करते विधायक माहरा। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छड़ी यात्रा का यहां प्रख्यात बिनसर महादेव मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के महंत रामगिरि महाराज के नेतृत्व में यात्रा में शामिल लोगों ने यात्रा के उद्देश्य बताए। इस मौके पर विधायक करन माहरा ने कहा कि यात्रा से क्षेत्र भी गौरवान्वित हुआ है। इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना भी हुई।
विधायक करन माहरा ने भी छड़ी यात्रा का इतिहास बताया, कहा कि केरल में जन्मे गुरु शंकराचार्य ने पांच वर्ष की उम्र में धर्मों पर विजय पर दिग्विजय हुए थे तो इसके उपलक्ष्य में छड़ी यात्रा का आयोजन किया गया था। किन्हीं कारणों से 70 वर्ष पूर्व यह यात्रा अचानक बंद हो गई थी। अब फिर से यात्रा शुरू हुई है। 25वें दिन यात्रा यहां बिनसर महादेव मंदिर पहुंची, जहां छड़ी को वाहन से मंदिर तक लाया गया। यात्रा में शामिल सभापति प्रेम गिरि महाराज के नेतृत्व में कई संत महात्मा पहुंचे थे। जिनका मंदिर के महंत राम गिरि महाराज और विधायक करन माहरा ने स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक महत्व की भी जानकारी दी गई। यात्रा का स्वागत करने वालों में पं. प्रकाश पंत, गोपाल देव, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष चंदन बिष्ट, बलवीर सिंह, नीरज गिरि गोस्वामी, भवान सिंह, दिगंबर सिंह, हिमांशु पंत, भुवन गिरि, दान सिंह, दुर्गा सिंह, मंगल सिंह, कपिल नेगी आदि शामिल थे।