फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के नियमित पूजन से घर में आती है समृद्धि: तिवारी

विज्ञापन
गढवाली गांव में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सुदूरवर्ती गढ़वाली गांव के देवी मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बाद में कथा व्यास पं. दिनेश चंद्र तिवारी ने भागवत का महत्व बताया और ग्रामीणों ने नियमित रूप से भगवान की पूजा अर्चना करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

गढ़वाली (कठपुड़िया) गांव में ग्रामीणों के सहयोग से भगवती मंदिर में इस बार भागवत कथा का आयोजन शुरू किया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। कथा का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर कलश यात्रा में भाग लिया। दोपहर बाद शुरू हुई कथा में व्यास पं. दिनेश चंद्र तिवारी ने भागवत कथा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से जिस घर में भगवान का पूजन होता है उस घर में हमेशा समृद्धि रहती है। यहां आचार्य की भूमिका पं. सतीश चंद्र जोशी तथा यजमान चंद्रमणी भट्ट निभा रहे हैं। कार्यक्रम को बालादत्त भट्ट, भोलादत्त भट्ट, शिवदत्त भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, शंकर दत्त, लीलाधर भट्ट, हरीश चंद्र भट्ट, कैलाश चंद्र भट्ट, जनार्जन भट्ट, पूरन चंद्र भट्ट, त्रिभुवन चंद्र भट्ट आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें