फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने धरना दिया, नारेबाजी की

Mon, 25 Sep 2017 10:35 PM IST
almora
विज्ञापन
अल्मोड़ा प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्व की भांति सभी कर्मचारियों को पदोन्नति देने समेत लंबित मांगों के समाधान की मांग लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रांतीय आह्वान पर गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार से राज्य कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई और मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने पदोन्नति में सभी राज्य कर्मचारियों को शिथिलीकरण का लाभ पूर्व की भांति देने, एसीपी के तहत प्रोन्नत वेतनमान 10 वर्ष, 16 वर्ष और 26 वर्ष में दिए जाने की पूर्व व्यवस्था बहाल करने, उत्तम, उत्कृष्ट चरित्र प्रविष्टि बाध्यता समाप्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग में रिक्त पदों पर पदोन्नति और रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा, उपनल, दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए। सभी कर्मचारियों को 1200 रुपये वाहन भत्ता देने की मांग भी उठाई गई। 
सभा की अध्यक्षता जीवन चंद्र तिवारी ने और संचालन महामंत्री गोपाल राम ने किया। धरने पर बीडीओ हवालबाग पंकज कांडपाल, कैलाश चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, भूपाल सिंह बिष्ट, शंकर दत्त तिवारी, उम्मेद सिंह गैड़ा, डा. माया भंडारी, उमापति पांडे, खलील अहमद, कविता बिष्ट, मंजूषा नगरकोटी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, केशर सिंह बिष्ट आदि ने विचार रखे। बाद में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें