फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को वित्तीय सुविधाओं की कमी नहीं आने दी जाएगी आड़े: करन

विज्ञापन
कराटे खेल में भिड़ती बालिकाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी की ओर से यहां द्वितीय राज्य मार्शल आर्ट खेल शुरू हो गए हैं। उद्घाटन करते हुए विधायक करन माहरा ने खिलाड़ियों से अनुशासन और लगन के बल करियर संवारने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला कराटे एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कराटे खेल के विकास को अपनी निधि से चार लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विधायक ने कहा कि पिछले दो दशक में मार्शल आर्ट प्रतिभाओं ने कराटे हो या अन्य खेलों में राज्य और राष्ट्र स्तर पर पहचान बनाई है। इसके लिए उन्होंने नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के महासचिव, एशियन कोच सतीश जोशी के प्रयासों को सराहा। प्रतियोगिता में नौ जिलों के 250 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजक सतीश जोशी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्या, आईएमए के मुख्य कराटे कोच राजेंद्र गुप्ता, कराटे एकेडमी उत्तराखंड की महासचिव प्रज्ञा जोशी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निलेश जोशी, शिवानी गुप्ता, ललित सिंह, दीपांशु रौतेला, मनीष बिष्ट, सोनू सिद्धिकी, यशपाल भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें