फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Sun, 19 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत में क्रिकेट मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता की तर्ज पर यहां सेना के नरसिंह मैदान में राज्य स्तरीय जूनियर प्रीमियर लीग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक करन माहरा ने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना को तरजीह देने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उद्घाटन मुकाबले में रुद्रपुर राइनोज और हल्द्वानी हिटर की टीमें आमने सामने थी। जिसमें हल्द्वानी ने रुद्रपुर को 12 रन से हराया। आयोजन समिति के सचिव निखिल आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम का आधार मूल्य डेढ़ लाख रुपये निर्धारित किया गया था।

रानीखेत रेंजर्स टीम को डॉ. हर्षवर्धन ने 1.55, अल्मोड़ा यूनाइटेड को मनोज सिंह ने 1.60, रुद्रपुर राईनोज को जगदीश बिष्ट ने 1.55, नैनीताल हिरोज को गोपाल बिष्ट ने 1.55 लाख, पिथौरागढ़ पेंथर्स की टीम को रविंद्र बिष्ट ने 1.60 लाख रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा नेता विमल भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, हिमांशु उपाध्याय, जीडी बिड़ला स्कूल के प्रधानाचार्य मो. आसिम अली, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष यतीश रौतेला, उमेश बिष्ट, प्रमोद जोशी, जयंत रौतेला, निकेत जोशी, गोविंद परिहार आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें