फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट की टीम राज्य स्तरीय क्रिकेट के सेमीफाइनल में

Tue, 17 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राज्य स्तरीय सिकंदर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में द्वाराहाट की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में द्वाराहाट इलेवन ने मौना रानीखेत की टीम को 41 रनों से हरा दिया। टॉस हारने के बावजूद पहले बल्लेबाजी करते हुए द्वाराहाट इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन बनाए।
विज्ञापन


मौना की ओर से मोनू, रिजवान ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी मौना रानीखेत की टीम 17.1 ओवर में 95 रनों पर ढेर हो गई। द्वाराहाट की ओर से पंकज ने पांच विकेट लिए। गणेश अधिकारी, जगदीश बिष्ट ने निर्णायक, नीरज, पूरन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। कल गुड़गांव, जेपीएस अलीगढ़, अल्मोड़ा, बसभीड़ा चौखुटिया के बीच मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें