फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद ने नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी

Tue, 17 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
कचरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी के लोगों को अब गंदगी से निजात मिलने की उम्मीद है। छावनी परिषद ने नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठेके पर दे दी है। इसके लिए दिल्ली की पाथेय कंपनी से तीन माह का अनुबंध किया गया है। कंपनी ने 45 स्थानीय लोगों को ही यह जिम्मेदारी सौंपी है। ठेकेदार के कर्मचारी बड़े नालों के अलावा यूरीनलों की सफाई और घर-घर कूड़ा उठान का कार्य करेंगे। इधर बोर्ड की बैठक में भी इस बाबत व्यापक चर्चा हुई।
विज्ञापन


लंबे समय से नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बदहाल थी, बाजार में स्थापित यूरीनल गंदगी से बजबजा रहे थे। बड़े नालों की हालत और भी खराब थी। मैन पावर की कमी के चलते अब छावनी परिषद ने यह व्यवस्था ठेके पर दे दी है। छावनी परिषद की यहां हुई बैठक में सफाई व्यवस्था को ठेके पर देने की समीक्षा की गई।

तय हुआ कि कैंट बोर्ड में जो स्थायी सफाई कर्मचारी थे उन्हें सेना क्षेत्र और कमी वाले स्थानों पर सफाई का जिम्मा दिया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर अतेश चहार की अध्यक्षता में हुई बैठक में दाखिल खारिज सहित कई अन्य मसलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


सभासदों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाई। सफाई अधीक्षक पीएस फर्त्याल का तीन माह का कार्यकाल बढ़ाया गया। बैठक में उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सीईओ ज्योति कपूर, सभासद भुवन आर्य, संजय पंत, बिंदु रौतेला, विनोद चंद्र, सुकृत शाह थे।

रानीखेत। छावनी परिषद की बैठक में तहबाजारी का शुल्क बढ़ाने का लिया गया। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि नगर में करीब 100 फड़ खोखे व्यापारी हैं। इनसे अब प्रतिदिन 20 से 60 रुपए तक शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें