आईपीएल क्रिकेट की तर्ज पर पर्यटन नगरी में 18 जून से राज्य स्तरीय जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज होगा। 13 जून की शाम नगर में टीमों और खिलाड़ियों की नीलामी होगी। टीमों का बेस प्राइस डेढ़ लाख तथा खिलाड़ियों का 15 सौ रुपये से शुरू होगा। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है।
जूनियर प्रीमियर लीग आयोजन समिति के सौजन्य में 12 दिनी इस प्रतियोगिता में पूरे राज्यभर की टीमों के खिलाड़ी पहुंचेंगे। समिति के सचिव निखिल आर्य ने बताया कि इसके लिए टीमों के ट्रायल शुरू कर दिया गया है। 10 जून को बागेश्वर तथा 12 जून को रानीखेत में टीमों का ट्रायल होगा। 18 जून को दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक करन माहरा कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
मैदान के लिए सेना के अधिकारियों से नरसिंह मैदान का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि कोच, एंकर, उद्घोषण और निर्णायकों का साक्षात्कार 14 जून को दोपहर तीन बजे से होगा। उन्होंने बताया कि टीमों का बेस प्राइस डेढ़ लाख रुपये होगा, जबकि खिलाड़ियों का बेस प्राइस 15 सौ रुपये से 30 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।